{"_id":"6704164e6f2ad2d6050b13ad","slug":"girl-students-will-read-newspaper-daily-during-navratri-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: नवरात्र में रोजाना अखबार पढ़ेंगी छात्राएं और बढ़ेंगी आगे, छात्राओं ने जाने अखबार पढ़ने के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: नवरात्र में रोजाना अखबार पढ़ेंगी छात्राएं और बढ़ेंगी आगे, छात्राओं ने जाने अखबार पढ़ने के फायदे
Mon, 07 Oct 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:41 PM IST
सार
मर उजाला के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बताया कि अगर अखबार को 15 मिनट रोजाना पढ़ लें, तो निश्चित रूप से उनका सामान्य ज्ञान बहुत अच्छा हो जाएगा। अखबार में स्थानीय, जिला, प्रदेश, देश और विदेश की खबरें होती हैं। कहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी अखबार में ही मिल सकती है।
विज्ञापन
चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र पर चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कहा कि वह रोजाना अखबार पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी। छात्राओं को अखबार पढ़ने से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
7 अक्टूबर को कॉलेज के सभागार में अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बताया कि अगर अखबार को 15 मिनट रोजाना पढ़ लें, तो निश्चित रूप से उनका सामान्य ज्ञान बहुत अच्छा हो जाएगा। अखबार में स्थानीय, जिला, प्रदेश, देश और विदेश की खबरें होती हैं। कहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी अखबार में ही मिल सकती है। सोशल मीडिया पर जो जानकारी परोसी जाती है, उस पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि वर्चुअल के बजाय छपी चीजें पढ़ने से जल्दी याद हो जाती हैं। इसलिए अखबार को रोजाना पढ़ना चाहिए। इससे आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। समाजसेवी लाजपत वार्ष्णेय ने अपनी तरफ से नवरात्र पर छात्राओं को निशुल्क अखबार प्रदान किया, जिन्हें 9 दिन तक मिलता रहेगा।