फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl students reiterated their resolve to read newspaper daily

Aligarh News: छात्राओं ने दोहराया संकल्प, पढ़ेंगी अखबार रोजाना

Wed, 09 Oct 2024 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने अखबार से होने वाले फायदे के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ने से न केवल पढ़ने की आदत विकसित होगी, बल्कि सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। इसी तरह जब पढ़ने की आदत बनी रहेगी, तो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है। 

विज्ञापन
Girl students reiterated their resolve to read newspaper daily
चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र पर अमर उजाला ने छात्राओं को अखबार प्रदान देने की पहल की है। 9 अक्टूबर को चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में भी 200 छात्राओं को प्रदान किया गया। यह अखबार उन्हें 9 दिनों तक मिलेगा। अखबार पाकर छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह रोजाना अखबार पढ़ेंगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने अखबार से होने वाले फायदे के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ने से न केवल पढ़ने की आदत विकसित होगी, बल्कि सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। इसी तरह जब पढ़ने की आदत बनी रहेगी, तो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी से सफलता हासिल की जा सकती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अजय लिथो की तरफ से छात्राओं को अखबार प्रदान किया गया।  सासनीगेट औद्योगिक संस्थान के मुकेश सिंघल लिम्का ने कहा कि रोजाना अखबार पढ़ना चाहिए। इससे ज्ञानवर्धक होगा। प्रधानाचार्या मधु वार्ष्णेय ने कहा कि अमर उजाला ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। इसका फायदा छात्राओं को उठाना चाहिए। इस अवसर पर राजेश सरकोड़ा, विनोद माहेश्वरी, कौशल गौड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed