फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girl pain when the boy refused to marry her

UP: 'सर, वो मेरा पहला और आखिरी प्यार है, ऐसे कैसे छोड़ सकता है'; मां के साथ थाने पहुंची युवती ने लगाई गुहार

Mon, 14 Apr 2025 11:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:22 AM IST
सार

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाने में मां के साथ पहुंची युवती रो-रोकर बस यही कह रही थी कि सर वो मेरा पहला और आखरी प्यार है...। युवती ने बताया कि नर्सिंग की पढ़ाई करने के दौरान उसकी मुलाकात दूसरी बिरादरी के ही एक युवक से पांच साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
girl pain when the boy refused to marry her
मेरा प्यार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

'सर वो मेरा पहला और आखरी प्यार है। शादी करके उसके साथ पूरा जीवन बिताना है। न जाने उसे क्या हो गया है। वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। अपना मोबाइल फोन तक बंद कर लिया है।' ये बातें थाना बन्नादेवी में 13 अप्रैल दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी मां के साथ पहुंची एक 24 साल की युवती ने कहीं।

विज्ञापन


युवती ने रोते हुए कहा कि ऐसे कैसे उसे वो अकेला छोड़ सकता है। प्लीज आप मदद करिए। बोलिए उसे कि मोबाइल फोन उठाकर बात करें। अगर बात नहीं करता है तो उसके खिलाफ धोखा देने का मुकदमा लिख दीजिए। मैंने यहां आने से पहले 112 नंबर पर कॉल की थी। वह घर में ही है, लेकिन परिजनों ने पुलिस वालों को बता दिया कि वह घर पर नहीं है। युवती की बात सुनकर थाने पर मौजूद पुलिस कर्मी सकते में आ गए। उन्होंने पहले उसे कुर्सी पर बिठाया फिर पूरा माजरा जाना।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि नर्सिंग की पढ़ाई करने के दौरान उसकी मुलाकात दूसरी बिरादरी के ही एक युवक से पांच साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। घंटों फोन पर बातचीत होती है। युवक गुरुग्राम में नौकरी कर रहा है। पिछले दो दिन से मोबाइल फोन बंद कर लिया है, जबकि वह घर पर ही मौजूद है। परिवार को सब पता है फिर भी कोई उससे मिलने नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां बोली, साहब पांच साल से युवक बेटी को प्यार के नाम पर धोखा देता आ रहा है। बेटी के भविष्य का सवाल है। बेटी की जिद के आगे मजबूर हैं, नहीं तो कभी भी उसे ऐसा न करने देती। बोली, उसे उसके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। इस पर पुलिस कर्मियों ने मां-बेटी को समझाया और कार्रवाई की बात कहकर उससे तहरीर ले ली। थाने से जाते हुए बोली, अगर बात न मानें तो मुकदमा दर्ज कर लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed