{"_id":"68b960decfc254b01e029299","slug":"girl-murdered-in-hathras-body-packed-in-a-sack-and-thrown-in-a-well-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे की मन्नत पूरी होने पर घर में थी पूजा... हो गई मासूम बेटी की हत्या; लाश को बोरे में डाल कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे की मन्नत पूरी होने पर घर में थी पूजा... हो गई मासूम बेटी की हत्या; लाश को बोरे में डाल कुएं में फेंका
Thu, 04 Sep 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:36 PM IST
सार
हाथरस के सिकंदराराऊ के मऊ चिरायल गांव में अनुसूचित जाति की बालिका अनव्या उर्फ उर्वी (छह) की बुधवार को गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बोरे में बंधा उसका शव गांव में स्थित एक कुएं में मिला है।
विज्ञापन
बच्ची की हत्या पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ के मऊ चिरायल गांव में निवासी श्रीकृष्ण को छह माह पहले चार बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ, बेटे की मन्नत पूरी होने मंगलवार रात को जाहरवीर गोगा की जोत का कार्यक्रम रखा गया। परिवार में हंसी खुशी का माहौल था, बुधवार सुबह बेटी की हत्या हो गई।
शव मिलने के बाद बिलखते परिजन एक ही सवाल कर रहे थे कि उनकी मासूम बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था। 24 घंटे पहले तक जो घर धार्मिक कार्यक्रम की खुशियों से चहक रहा था, वहां अब रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दे रही है।
श्रीकृष्ण के चार बेटियां थीं। बड़ी बेटी अर्चना (12), नंदिनी (9), मनु (10) के अलावा छोटी बेटी अनव्या उर्फ उर्वी (6) थी। करीब छह महीने पहले उनके घर में बेटे तासिप का जन्म हुआ, जिससे यह परिवार काफी खुश था।
विज्ञापन
इसी खुशी में श्रीकृष्ण ने मंगलवार को घर में जाहरवीर बाबा की ज्योति का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और नातेदार जुटे थे। पूरी रात सभी लोग इस कार्यक्रम में व्यस्त रहे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक अनव्या भी घर में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।

श्रीकृष्ण रिश्तेदारों को विदा करने लगे, तभी अचानक घर वालों को वहां अनव्या नहीं दिखी। आनन-फानन उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिससे परिजनों के साथ रिश्तेदार भी चिंतित हो गए। दोपहर करीब एक बजे श्रीकृष्ण को सूचना मिली कि कुएं में बोरी में बंद लाश पड़ी है।
यह सुनते ही मौके पर अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन इस बोरी को कुएं से निकलवाया गया। जैसे ही बोरी से अनव्या का शव बाहर निकला तो परिजनों और रिश्तेदारों की चीख निकल गई। बच्ची के माता-पिता के अलावा अन्य रिश्तेदार भी रोने-बिलखने लगे।
घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना पर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र कुमार अस्थाना मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। एसओजी टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की।

बालिका की गला घोंटकर हत्या, शव बोरे में बंद कर कुएं में फेंका
हाथरस के सिकंदराराऊ के मऊ चिरायल गांव में अनुसूचित जाति की बालिका अनव्या उर्फ उर्वी (छह) की बुधवार को गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बोरे में बंधा उसका शव गांव में स्थित एक कुएं में मिला है। पिता ने अपने बड़े भाई की पत्नी पर उर्वी की हत्या करने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अन्नया गांव के ही श्रीकृष्ण की बेटी थी। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, श्रीकृष्ण के चार बेटियों के बाद करीब छह माह पूर्व बेटे तासिप का जन्म हुआ था, इस खुशी में मंगलवार को घर में जाहरवीर की जोत का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें रिश्तेदार भी आए हुए थे।
कार्यक्रम के बाद सबने खाना खाया और सो गए। बुधवार की सुबह परिवार रिश्तेदारों को विदा कर रहा था, इस दौरान श्रीकृष्ण व अन्य परिजनों को बच्ची नजर नहीं आई। दोपहर करीब एक बजे उसका शव घर से 20-25 मीटर दूर स्थित कुएं में बोरे में बंद मिला। उसके गले में सफेद रंग का गमछा लिपटा हुआ था।
पिता ने बताया कि उर्वी लापता होने से पहले मेरे बड़े भाई विजयपाल के बेटे का साथ खेल रही थी। उन्होंने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में विजयपाल की पत्नी सोमवती पर उर्वी की हत्या करने का संदेह जताया है।
बच्ची की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका के पिता ने अपनी भाभी पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बेटे जन्म से वह खुश नहीं थी और मंगलवार रात हुए धार्मिक कार्यक्रम में वह नहीं आई थी। पुलिस उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी, हाथरस
शाम तक गांव में दिखी, फिर गायब हो गई ताई
अनव्या की ताई सोमवती घटना के बाद शाम करीब छह बजे तक गांव में देखी गई। उसके बाद शाम करीब छह बजे जैसे ही गांव में यह चर्चा शुरू हुई कि अनव्या के माता-पिता उस पर शक जता रहे हैं तो वह गांव से चली गई।
अनव्या की ताई सोमवती घटना के बाद शाम करीब छह बजे तक गांव में देखी गई। उसके बाद शाम करीब छह बजे जैसे ही गांव में यह चर्चा शुरू हुई कि अनव्या के माता-पिता उस पर शक जता रहे हैं तो वह गांव से चली गई।
कोतवाली से उसे हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिस भी भेजी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सीओ जेएन अस्थाना का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।