{"_id":"61b106834e568467b674ae25","slug":"girl-missing-from-home-before-marriage-family-upset-city-office-news-ali2800938126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शादी से पहले युवती घर से गायब, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शादी से पहले युवती घर से गायब, परिजन परेशान
विज्ञापन
जिस बेटी की धूमधाम से शादी व उसे डोली में हंसी-खुशी विदा करने का परिजन सपना संजोए बैठे थे, वही उन्हें झांसा देकर पांच दिन पहले पड़ोसी युवक के साथ गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
बुधवार को मडराक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले परिवार के लोग पुलिस कप्तान के दफ्तर पर फरियाद लेकर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बेटी की दस दिसंबर को बरात आनी थी। इसको लेकर वे महीनों से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। शादी के कार्ड बंटने के साथ ही घर पर कुछ रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया था। पांच दिसंबर को बेटी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी को युवक समय गांव के कई लोगों ने देखा है। इस मामले में थाने में गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि मडराक पुलिस बेटी को तलाशने व आरोपियों को पकड़ने में कोई रुचि नहीं ले रही है। उन्होेंने एसएसपी से मामले में हस्तक्षेप कर बेटी को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इलाका पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।