{"_id":"6993890cd68b90f54d0ee753","slug":"girl-killed-in-car-accident-sister-and-parents-injured-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101739-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बहन सहित माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बहन सहित माता-पिता घायल
Tue, 17 Feb 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम चंदौखा के पास सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सहित माता-पिता घायल हो गए।
जवां थाना पुलिस के अनुसार अलीगढ़ शहर के नगला पटवारी निवासी सलीमुद्दीन अपनी पत्नी नफीसा और बेटियों सिमरन व राबिया के साथ मोपेड पर जवां की ओर आ रहे थे। वहीं जवां की ओर से विजय कुमार निवासी रजपुरा जिला संभल कार लेकर जा रहा था। गांव चंदौखा के पास कार ने सामने से आ रही मोपेड में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर बेटियों सहित दंपती घायल हो गए।
राहगीर की सूचना पर पुलिस कर्मियों सहित परिजन पहुंच गए। वह सभी घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान सिमरन (8) की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। एसओ जवां योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।