{"_id":"65c3c5303b8dcfedc6078ad5","slug":"girl-in-unrequited-love-young-man-hanged-at-home-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात में छत पर पहुंचा, गले में युवक ने डाला फंदा, युवती के परिजन जाग गए, फिर हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात में छत पर पहुंचा, गले में युवक ने डाला फंदा, युवती के परिजन जाग गए, फिर हुआ यह
Wed, 07 Feb 2024 11:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:30 PM IST
सार
युवक रात में युवती की छत पर पहुंच गया। वहां पर गले में फंदा डालकर कर लटक गया। युवती के परिजन जाग गए। युवक को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
फंदे पर लटकने का प्रयास
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्यार में विवाहित युवक 6 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे युवती के घर की छत पर पहुंच गया और गले में फंदे पर लटक गया। इस दौरान आहट होने पर युवती के परिजन जग गए। उन्होंने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
युवती के पिता के अनुसार उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। कॉलेज आते जाते समय विवाहित मनेंद्र पुत्र देव सिंह काफी समय से छेड़खानी कर उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसके परिवार वालों से शिकायत करने पर भी नहीं माना। संभ्रांत लोगों के कहने पर लोकलाज के चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
6 फरवरी को मनेंद्र ने धमकी दी थी कि रात में उनके घर पर आकर वह जान दे देगा। उन्होंने उसकी धमकी को नजरंदाज कर दिया, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे आरोपी उनके घर की छत पर पहुंच गया। इसके बाद टीन शेड के सहारे गमछे से फंदा लगा लिया। इस दौरान आहट होने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा और गमछा काटकर तत्काल उसे नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
युवक द्वारा युवती के घर जाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था। उसे पुलिस ने अस्पताल में तत्काल अस्पताल रवाना कर दिया। इस मामले में युवती पक्ष से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।- मो. अकमल खान, सीओ अतरौली।