Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl doing love marriage will stay in Kanpur Nari Niketan

Aligarh: प्रेम विवाह करने वाली लड़की कल्याण समिति के सामने पेश, उम्र तय होने तक रहेगी कानपुर नारी निकेतन में

Wed, 27 Sep 2023 02:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 02:40 AM IST
सार

लड़की की उम्र का सही निर्धारण होने तक उसे कानपुर नारी निकेतन रखा जाए। जहां उसकी काउंसलिंग हो और उसकी इच्छा के अनुसार शिक्षा आदि में प्रेरित किया जाए। विवेचक को आदेश दिए कि कोविड गाइड लाइन व गर्भ आदि की जांच कराकर उसे नारी निकेतन कानपुर दाखिल किया जाए।

विज्ञापन
Girl doing love marriage will stay in Kanpur Nari Niketan
फर्जी प्रमाण पत्र - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज कस्बे के ही युवक से प्रेम विवाह करने वाली लड़की की उम्र का निर्धारण होने तक वह नारी निकेतन कानपुर रहेगी। अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद समिति ने यह निर्णय लिया है। उम्र तय करने की प्रक्रिया के क्रम में तीनों स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेजों सहित तलब किया है।

विज्ञापन


कस्बा की एक लड़की ने जिस युवक से प्रेम विवाह किया है। उसे पुलिस ने प्रेम विवाह के बाद पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। वहीं लड़की खुद को बालिग करार देते हुए पहले दिन से अपनी ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी है। वहीं उसने अपने माता-पिता से जान को खतरा भी बताया है। पुलिस व उसके माता-पिता की ओर से जन्म के प्रमाण पत्र के संबंध में तीन अलग अलग दस्तावेज पेश किए हैं। इसके बाद से प्रकरण सुर्खियों में है। पहले अदालत स्तर से मामले में सुनवाई की गई। मगर उम्र का सही निर्धारण न होने पर सोमवार को मामले में आदेश दिए कि उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाए।
विज्ञापन


इसी आदेश के क्रम में मंगलवार को विवेचक ने लड़की को समिति के समक्ष पेश किया। साथ में उसके माता पिता व उसकी सास ने भी अधिवक्ता के माध्यम से लड़की को अपने अपने पक्ष में सुपुर्द करने का अनुरोध किया। इस दौरान जन्म प्रमाण पत्रों पर चर्चा हुई। जिसके बाद समिति ने लड़की का पक्ष सुना। उसने जान का खतरा बताते हुए खुद को बालिग बताकर मां बाप के साथ जाने से कतई इंकार कर दिया। इस दौरान लड़की के अधिवक्ता ने यह दलील भी रखी कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सबसे पहले स्कूल का प्रमाण पत्र मान्य होता है। उस स्कूल में लड़की ने छात्रवृत्ति भी ली है, इसलिए उसे वैध माना जाए। मगर माता पिता ने नगर निगम व मेडिकल कॉलेज के साक्ष्य रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन दोनों के आधार पर अभी लड़की को बालिग होने में चालीस दिन शेष हैं। अधिवक्ता चंद्रांशु पाठक के अनुसार इस पर समिति ने तय किया कि लड़की की उम्र का सही निर्धारण होने तक उसे कानपुर नारी निकेतन रखा जाए। जहां उसकी काउंसलिंग हो और उसकी इच्छा के अनुसार शिक्षा आदि में प्रेरित किया जाए। विवेचक को आदेश दिए कि कोविड गाइड लाइन व गर्भ आदि की जांच कराकर उसे नारी निकेतन कानपुर दाखिल किया जाए। उम्र निर्धारण होने तक वह वहीं रहेगी। साथ में तीनों स्कूलों को सभी दस्तावेजों सहित तलब करते हुए नोटिस जारी किया है। समिति के इस आदेश का बुधवार को पालन किया जाएगा।

ये हैं अलग अलग जन्मतिथि

  1. प्रोमिस पब्लिक स्कूल के अनुसार 30 जून 2005 
  2. जीडीएमएस स्कूल के अनुसार 9 नवंबर 2005 
  3. इनाया पब्लिक स्कूल के अनुसार 1 जनवरी 2006 
  4. लडक़ी की ओर से भी 30 जून 2005 बताया गया
  5. आधार-पैन कार्ड के अनुसार 1 मार्च 2004 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed