फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl dies in truck collision

Aligarh Accident: दुल्हन की फुफेरी बहन की हादसे में मौत, ट्रक फूंका, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:33 PM IST
सार

शादी से लौट रहे परिजनों के साथ बालिका को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे बालिका की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। 

विज्ञापन
Girl dies in truck collision
मृत बालिका पल्लवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इगलास के अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर 21 फरवरी की रात शादी समारोह में भाग लेने आई दुल्हन की फुफेरी बहन की ईंटों से लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हादसे के बाद शादी की रस्में सादगी के साथ हुईं। 

विज्ञापन


पाली मुकीमपुर के गांव पीडोल महमूदपुर के रहने वाले पिंटू सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनके साले की बेटी का शादी समारोह इगलास में मथुरा रोड स्थित कृष्णगोपाल गेस्ट हाउस में था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसके साथ परिजन भी आए थे। रात्रि  लगभग 11:30 बजे बेटी पल्लवी (08) सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से ईंट लेकर मथुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बच्ची पल्लवी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के समय प्रत्यक्षदर्शियों और शादी में शामिल होने आए लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक थोड़ी दूरी पर पटरी पर खड़ा करके मौके से भाग गया, गुस्साए लोगों ने ट्रक में आ लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। घटना के संंबंध में कोतवाल नरेन्द्र यादव ने बताया कि बच्ची के शव को मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्ची की मथुरा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। सड़क दुर्घटना के संबंध में मृत बच्ची के पिता के प्रार्थनापत्र पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।-महेश कुमार, सीओ इगलास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed