फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl climbed on the prison bridge with the intention of committing suicide

आत्महत्या के इरादे से जेल पुल पर चढ़ी युवती

Tue, 12 Jul 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girl climbed on the prison bridge with the intention of committing suicide
जेल रोड ओवरब्रिज पर सोमवार शाम एक युवती आत्महत्या के इरादे से चढ़ गई। वह रेलिंग तक पहुंच गई। वह तो उसी समय वहां से गुजर रहे इंस्पेक्टर लोधा की नजर पड़ी और युवती को पकड़ लिया। बाद में उसे महिला थाने भेज दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शाम करीब चार बजे का है। जेल पुल के किनारे से रेलवे की रेलिंग है, जो रेलवे अपने प्रयोग में लेता है। इस रेलिंग पर जवां क्षेत्र की युवती जाल को पार कर पहुंच गई। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई और लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। इस दौरान युवती ने अपना मोबाइल ऊपर से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। लोग उसे समझाने लगे। मगर वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बीच वहां से इंस्पेक्टर लोधा आदित्य कुमार निकल रहे थे। उन्होंने भीड़ लगी देखी तो रुक गए। उन्होंने लोगों से कहा कि वह उसे बातों में लगाए रखें और खुद जाल के ऊपर से सिपाही पंकज संग युवती के पास पहुंच गए। सावधानी से पकड़कर उसे पुल के ऊपर लाया गया और तत्काल महिला थाना पुलिस बुला ली। इंस्पेक्टर महिला थाना के अनुसार उसके परिजन बुला लिए गए हैं। उसने घरेलू कलह में यह कदम उठाना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed