{"_id":"679961d0e8de2d3cb9bc410e351225bd","slug":"girl-attempt-suciede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने खुद को लगाई आग
अतराैली
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली (अलीगढ़)। अतरौली क्षेत्र के एक वार्ड से हाल में जिला पंचायत सदस्य चुनी गई महिला की बेटी ने सोमवार की शाम खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
ग्रामीणों ने बताया जिला पंचायत सदस्य के पति की कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार में उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। चुनाव जीतने के बाद से आए दिन कामकाज को लेकर जिला पंचायत सदस्य को अलीगढ़ जाना-आना पड़ता है। इस दौरान उसके एटा निवासी पिता चारों बच्चों की देखभाल कर रहे थे। दो दिन पहले वह भी एटा चले गए।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य अलीगढ़ में थीं और चारों बच्चे घर पर अकेले थे। बताते हैं कि किसी बात को लेकर सबसे बड़ी 17 वर्षीय बेटी की छोटी बहन से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने खुद को आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर गांव के अन्य लोग आ गए और आग बुझाया। आनन-फानन में किशोरी को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।