फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gir hanged herself

बारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 01 Dec 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gir hanged herself
महानगर के देहली गेट क्षेत्र के नगला मौलवी में रविवार को एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की खबर पर हालांकि पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर परिवार कुछ भी बताने से बच रहा है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

नगला मौलवी निवासी गंगा सिंह की 18 वर्षीय बेटी भारती निजी कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। इसके बाद किसी समय उसने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुला तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा नहीं खुला। इस पर जंगले से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन

यह देख घर में चीख पुकार मच गई। खबर पर आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इंस्पेक्टर आशीष के अनुसार अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed