{"_id":"666764651487b17f7f019c35","slug":"ghaziabad-youth-died-in-an-accident-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101451-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गाजियाबाद के युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गाजियाबाद के युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
कोतवाली की हस्तपुर चौकी क्षेत्रांर्गत अलीगढ़ रोड पर घंटरबाग के समीप बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गाजियाबाद निवासी युवक की मौके पर मृत्यु हाे गई। सोमवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ मार्ग पर घंटरबाग के समीप हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त श्रीराम कालोनी थाना मसूरी, गाजियाबाद निवासी 39 वर्षीय अजय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह के रूप में की। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से अजय की मृत्यु हुई है। घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद