फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Get the works of public interest done before the code of conduct

अलीगढ़ः आचार संहिता से पूर्व जनहित के कार्यों को पूरा कराएं

Wed, 15 Dec 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Get the works of public interest done before the code of conduct
नगर निगम के जवाहर भवन में जन संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने समस्याओं से अवगत कराया। पार्षदों ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के पहले जनहित के कार्यों को पूरा कराएं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त जनसंवाद में मौजूद रहे।
पार्षदों ने सभी वार्डों में वेंडिंग जोन बनाने, खाली पोल पर नई लाइट के कनेक्शन लगाने, लाइट मरम्मत गैंग को पर्याप्त सामान उपलब्ध कराने, वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, पैच वर्क कराने, सीवर लाइन के मेनहोल ठीक कराने, स्वीकृत निर्माण कार्यों का वर्क आर्डर जारी करने आदि की मांग की। इसके अतिरिक्त पार्षदों ने बंदरों से मुक्ति दिलाने, खोदे गए सड़कों को ठीक कराने, नगर निगम पार्षद व्हाट्सएप ग्रुप में राजनीतिक प्रचार प्रसार पर रोक लगाने, गोंडा रोड पर ट्यूबवेल निर्माण, नगर निगम की संपत्ति को कब्जा से मुक्त कराने, कुत्तों को पकड़ने, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, शाहजमाल कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल कराने एवं वर्षा ऋतु से पहले नालों की सफाई कराने आदि की मांग की। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विजय तोमर, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, संजय शर्मा, अलका गुप्त, लतेश चौधरी, हेमंत गुप्ता, नफीस शाहीन, फिरोज खान, अमीरा मुनव्वर, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed