फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Get the drains cleaned before the rain

हाथरसः बरसात से पहले से साफ करा लें नाले

Fri, 15 Apr 2022 11:56 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा व अपर मुख्य सचिव नगर विकास द्वारा प्रदेश के पालिका परिषद के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की गई। इसमें नगर पालिका परिषद हाथरस से पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पूरी टीम के साथ मौजूद थे। 
विज्ञापन




बैठक में नगर विकास मंत्री ने नगरों की सफाई व्यवस्था के संबंध में सुबह पांच से आठ बजे और शाम चार से रात्रि नौ बजे विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।   नगर विकास मंत्री ने कहा कि किसी भी स्थान पर कूडे़ के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए। वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई शत-प्रतिशत हो जानी चाहिए।
विज्ञापन




 नालों के किनारे कूड़े के ढेर नहीं होने चाहिए। नगर में समाज सेवी संस्थाओं एवं आरडब्ल्यूूए के सहयोग से ग्रीन बेल्ट की स्थापना कराई जाए। प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों, सफाई सुपरवाइजरों का नाम, एवं सफाई निरीक्षकों का नाम प्रदर्शित कराया जाए। लोक निर्माण विभाग के सहयोग से लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर पेंटिंग व जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य कराया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिजीटल पब्लीसिटी करायी जाए। नगर के नागरिकों की जनसमस्याओं का निराकरण तत्काल कराया जाए। दिन में प्रकाश स्तंभ नहीं जलने चाहिए। 60 दिनों के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। बैठक में  जोनल सफाई निरीक्षक संदीप भार्गव, अवर अभियंता (जल) सोम प्रकाश व पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed