फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Get the benefit of golden card to the registered workers

पंजीकृत श्रमिकों को गोल्डन कार्ड का दिलाएं लाभ

Tue, 26 Jul 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Get the benefit of golden card to the registered workers
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बंधु एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए संचालित विशेष अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को गोल्डन कार्ड का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं, निर्माण से संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में निर्गत वर्क आर्डर के सापेक्ष प्रत्येक निर्माण साइट का 30 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। डीएम ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि नवीनीकरण के लिए अवशेष 67,921 निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण करा लें। तभी पंजीकृत श्रमिकों को बोर्ड से संचालित योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों, जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम हो और उन्हें ईएसआई, ईपीएफ का लाभ न मिल रहा हो, ऐसी दुकानों, वाणिज्यक अधिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, छोटे-छोटे उद्योगों, व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों की मदद से नियोजित कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि ई-श्रम कार्ड निशुल्क है। वर्तमान में मुख्यमुत्री दुर्घटना बीमा योजना में दुर्घटना में मृत्यु की दशा में अधिकतम दो लाख एवं प्रति परिवार पांच लाख तक का निशुल्क की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाए जाने को 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहायक श्रम आयुक्त बीएम शर्मा, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एडीए के सहायक अभियंता एआर सिंह आदि के अलावा व्यापार मंडल के चेयरमैन ओपी राठी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज राजपूत, शंकर लाल प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ, प्रदीप शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय कुमार सोनकर, हिमांशु अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed