{"_id":"6ac80ea83d8e2e3c10071e64","slug":"gen-z-wins-at-amu-too-consensus-reached-on-student-union-elections-aligarh-news-c-2-1-ali1011-1085732-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू में भी जेन-जी की जीत, छात्रसंघ चुनाव पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू में भी जेन-जी की जीत, छात्रसंघ चुनाव पर सहमति
विज्ञापन
डक पॉन्ड पर ताली बजाकर प्रदर्शन करतीं छात्राएं।
- फोटो : samvad
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रहे जेन-जी छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 10 से 20 नवंबर के बीच छात्रसंघ चुनाव कराने पर सहमति जताई है।
बृहस्पतिवार शाम कुलपति के साथ 13 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल की बैठक में छात्रसंघ चुनाव की मांग को एएमयू प्रशासन ने स्वीकार किया। प्रतिनिधिमंडल में 18 दिन से भूख हड़ताल पर चल रहे छात्र यासिर फहद भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रसंघ चुनाव के साथ छात्रों पर दर्ज एफआईआर एवं निलंबन की कार्रवाई वापस लेने और प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग भी रखी। प्रशासन ने चारों मुद्दों पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, छात्रसंघ चुनाव 10 नवंबर से 20 नवंबर के बीच प्रस्तावित है। चुनाव की प्रक्रिया नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 तक पूरी कराई जाएगी। हालांकि, छात्र अभी आंदोलन समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि चुनाव समेत सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किए जाने के बाद ही धरना खत्म करने पर फैसला लिया जाएगा। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से धरना स्थल पर पहुंचकर मांगों के संबंध में लिखित पत्र देने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव 10 से 20 नवंबर के बीच प्रस्तावित हैं। निलंबित छात्रों का मामला अनुशासन समिति में रखा जाएगा और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रॉक्टर से जुड़े मामले में भी जांच कराई जाएगी।
-प्रो. मोहम्मद नवेद अली खान, प्रॉक्टर
0000000000000
गर्ल्स कॉलेज का गेट किया बंद, कक्षाएं और परीक्षाएं प्रभावित
एएमयू में अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों गेट बंद कर दिए। इसके चलते कॉलेज में कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ। आंतरिक परीक्षाएं भी नहीं हो सकीं।
इसके बाद रात में वीमेंस कॉलेज की छात्राएं फिर से गेट पर पहुंचीं और छात्रसंघ चुनाव समेत अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। दिन में दोनों गेट बंद रहने से सामान्य आवाजाही प्रभावित रही। छात्राओं को काॅलेज छोड़ने पहुंचे अभिभावकों को भी वापस लाैटना पड़ा।
छात्रों की मांग का किया समर्थन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ डक पॉन्ड पहुंचे। उन्होंने छात्रसंघ बहाली की मांग का समर्थन किया। कॉकरोच जनता पार्टी के जुनैद खान भी डक पॉन्ड पहुंचे। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा निदा सुल्तान भी शाम में धरना स्थल पहुंचीं। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे यासिर फहद से देर तक बातचीत की।