फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gave triple talaq over phone

Aligarh News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, फोन पर दिया तीन तलाक

Sat, 25 Nov 2023 10:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

महिला के जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी। पूरा मामला विवाहिता ने अपने परिजनों को बताया। जब विवाहिता का भाई और पिता उससे मिलने पहुंचे, तो ससुरालियों ने मारपीट कर दी। पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया।

विज्ञापन
Gave triple talaq over phone
तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफी में दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। वहीं, पति ने तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों पर मारपीट और जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


धौर्रा माफी निवासी एक महिला का निकाह आठ अप्रैल 2021 को लखनऊ के डालीगंज के मदरसा नदवतुल उलमा निवासी एक युवक से हुआ था। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाए हैं कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहित से कार की मांग की। इसको लेकर सुसरालियों आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। महिला ने पति के पुरुषार्थ पर भी सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि 15 अक्तूबर को महिला के जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी। पूरा मामला विवाहिता ने अपने परिजनों को बताया। जब विवाहिता का भाई और पिता उससे मिलने पहुंचे, तो ससुरालियों ने मारपीट कर दी। पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति मो. अहमद उर्फ उम्मे ऐमन, शाकिरा खातून, अतीक अहमद, सुहैल अख्तर, आरिफा खातून, जकीनूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed