फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gave triple talaq, married woman out of the house

Aligarh: अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट कर तीन तलाक दे विवाहिता को घर से निकाला, दी तहरीर

Fri, 09 Aug 2024 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 05:39 PM IST
सार

शादी के लगभग एक माह बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता के माता-पिता छर्रा आए तो उनको गाली-गलौज कर उन्हें पीटा। विवाहिता के विरोध करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Gave triple talaq, married woman out of the house
तीन तलाक देकर घरसे निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कोतवाली छर्रा के मोहल्ला किला निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


थाना क्वार्सी के पटवारी नगला निवासी जाहिद पुत्र शम्मी ने अपनी पुत्री रेशमा बेगम की शादी लगभग तीन माह पूर्व कस्बा छर्रा के मोहल्ला किला निवासी अंसार पुत्र समसुद्दीन के साथ की थी। शादी के लगभग एक माह बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


8 अगस्त को विवाहिता के माता-पिता छर्रा आए तो उनको गाली-गलौज कर उन्हें पीटा। विवाहिता के विरोध करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने पति अंसार, ससुर समशुद्दीन, जेठ शमशाद, देवर अरमान के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed