फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gautam Buddha Jayanti procession came Dhamma

गौतम बुद्ध की जयंती पर निकली धम्म शोभायात्रा

Sun, 22 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Jayanti procession came Dhamma
घंटाघर अंबेडकर पार्क से दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा निकाली शोभायात्रा में झांकियां। - फोटो : महीपाल ‌सिंह
दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में शनिवार को गौतम बुद्ध की 2560 वीं जयंती मनाई गई। सुबह 8 बजे भंते शील रत्न ने धम्म उपासक, उपासिकाओं और अंबेडकर अनुयायियों को बुद्ध वंदना कराई। इसके बाद गौतम बुद्ध की प्रतिमा और डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर जय सिंह सुमन प्रदेश उपाध्यक्ष, मेघ सिंह गौतम मंडल अध्यक्ष, साहब सिंह जिलाध्यक्ष, वीर सिंह गौतम जिला कोषाध्यक्ष ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


भंते शील रत्न ने पंचशील ध्वज फहराकर धम्म शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा डॉ. अंबेडकर पार्क से शुरू होकर कठपुला, पड़ाव दुबे, नौरंगाबाद छावनी, अंबेडकर कॉलोनी, डोरी नगर होते हुए आदर्श बुद्ध विहार नगला मान सिंह पहुंची। शोभायात्रा में कई झांकियां, बैंड, नफीरी आदि थी। शोभायात्रा में गौतम बुद्ध का डोला अनुयायियों को आकर्षित कर रहा था। बाइक, स्कूटर, साइकिल कारों पर पंचशील के झंडे लगे हुए थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया साथ ही जलपान, खीर, हलवा आदि भी बांटा गया। बुद्ध विहार में हुई धम्म सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह सुमन, रामकुमार शर्मा, मेघ सिंह गौतम, साहब सिंह, महेंद्र मजदूर और एमपी सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रेम चंद, सुशील कुमार गौतम, राहुल गौतम, कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल, बसपा के कोआर्डिनेटर सूरज सिंह, जिला अध्यक्ष अरविंद आदित्य, बसपा प्रत्याशी आरिफ बॉबी, मंडल कोआर्डिनेटर मुकेश चंद्रा, मुंशी लाल गौतम, हरीश कुमार, अर्शी खान, जावेद अहमद, आनंद स्वरूप राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed