फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gate mechanic burnt by 11000 kV high tension line in Khair

गुटखा थूकना पड़ा भारी: थूकते ही मिस्त्री के शरीर में दौड़ गया करंट, गंभीर हालत में अलीगढ़ किया रेफर

Sat, 06 Jun 2026 05:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:51 PM IST
सार

एक मिस्त्री लोहे का गेट बना रहा था। उसके मुंह में गुटखा भरा हुआ था। उसने जैसे ही गुटखा थूका, तभी वह 11000 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसके शरीर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। 

विज्ञापन
Gate mechanic burnt by 11000 kV high tension line in Khair
झुलसे युवक को एंबुलेंस में लिटाते परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुटखा खाकर कहीं भी थूकने से जुर्माना तो लग सकता है, पर ऐसा कम ही देखा गया है कि गुटखा थूकना जान पर बन आए। खैर के सवाई नगर में एक गेट मिस्त्री के साथ ऐसा हुआ। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खैर कोतवाली क्षेत्र के सवाई नगर में एक मिस्त्री लोहे का गेट बना रहा था। उसके मुंह में गुटखा भरा हुआ था। उसने जैसे ही गुटखा थूका, तभी वह 11000 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसके शरीर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। 
विज्ञापन


करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल को 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed