{"_id":"6403aadf96cec1031b03e117","slug":"gas-container-crushed-bike-riders-in-nipur-two-died-aligarh-news-c-2-ali1009-60015-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज रफ्तार गैस कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज रफ्तार गैस कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
Sun, 05 Mar 2023 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:02 AM IST
सार
युवक देर रात किसी काम से अलीगढ़ आ रहे थे। धनीपुर हाईस्कूल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गिर गया और उसके सिर के ऊपर से कंटेनर का पहिया गुजर गया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र के जीटी रोड इलाके में धनीपुर के पास शनिवार देर रात गैस कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक-किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़ मौके से भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां मृत घोषित कर दिया गया। शिनाख्त के बाद उनके परिजन भी बुला लिए गए। देर रात बेहाल परिजनों का मेडिकल कॉलेज में करुण क्रंदन जारी था।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसर अकराबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर का 18 वर्षीय दीपक पुत्र देवेंद्र गांव के ही 14 वर्ष के बॉबी संग देर रात किसी काम से अलीगढ़ आ रहा था। दीपक बाइक चला रहा था। बॉबी पीछे बैठा था। इसी दौरान 9 बजे के आसपास धनीपुर हाईस्कूल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बाइक सवार गिर गए और बॉबी के सिर के ऊपर से कंटेनर का पहिया गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देख राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। इसी बीच चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस आ गई। और दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां दीपक को भी मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता ठा.राकेश सिंह आदि भी पहुंच गए। इसी दौरान बाइक नंबर के आधार पर दीपक की पहचान हुई। तब खबर परिजनों को मिली और देर रात परिजन यहां पहुंच गए। बाद में शवों को मोरचरी में रखवा दिया गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार कंटेनर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।