{"_id":"6a950cd24c89130224094dc6","slug":"gardener-dies-in-school-under-suspicious-circumstances-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में पेड़ से लटका मिला माली का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में पेड़ से लटका मिला माली का शव, हत्या का आरोप
Mon, 31 Aug 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:41 AM IST
सार
अंकित स्कूल परिसर में कब पहुंचा? किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई और शव पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला? ऐसे कई सवाल फिलहाल पुलिस के लिए अनसुलझे हैं।
विज्ञापन
मृतक अंकित, स्कूल परिसर में मिली लाश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में एक पेड़ से माली का शव लटका मिला। सोमवार सुबह इस घटना की सूचना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 27 वर्षीय अंकित के रूप में की जो चार साल से इसी स्कूल में बतौर माली अपनी सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन
अंकित के गले में फंदा लगा हुआ था जिसके चलते पुलिस इस मामले को आत्महत्या के नजरिये से देखने लगी लेकिन परिजनों ने आत्महत्या से साफ इन्कार कर दिया और स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
दरअसल भकरौला निवासी अंकित पुत्र रामचरण सिंह (27) घर में अकेला कमाने वाला था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में एक भाई और तीन बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी अंकित पर थी। तीन में से दो बहनों की शादी अभी बाकी थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को अंकित की मौत की सूचना मिली। जब वे स्कूल पहुंचे तब तक पुलिस की जांच शुरू हो चुकी थी। गले में फंदा होने के चलते पुलिस आत्महत्या को लेकर सवाल जवाब करने लगी तो भाई और दोनों बहन ने इससे इन्कार कर दिया और स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अंकित स्कूल परिसर में कब पहुंचा? किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई और शव पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला? ऐसे कई सवाल फिलहाल पुलिस के लिए अनसुलझे हैं। इस पर इगलास के क्षेत्राधिकारी ने कमलेश कुमार ने बताया कि स्कूल में अंकित का शव एक पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाए हैं लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय हो पाएगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ाई जाए। मामले में स्कूल प्रबंधन ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।