{"_id":"673e4bb29714b2e6ca0bb94a","slug":"garbage-did-not-reach-kanchan-center-complaint-against-villagers-reached-police-station-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101745-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कूड़ा तो कंचन केंद्र नहीं पहुंचा... ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर पहुंच गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कूड़ा तो कंचन केंद्र नहीं पहुंचा... ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर पहुंच गई थाने
Thu, 21 Nov 2024 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक के गांव दत्ताचोली में गांव में गंदगी और कंचन केंद्र यानी कूड़ाघर साफ-स्वच्छ नजर आने की खबर छपते ही जिम्मेदार एक्शन में आ गए। गांव का कूड़ा-कचरा तो कंचन केंद्र नहीं पहुंचा लेकिन ग्रामीणों के खिलाफ पालीमुकीमपुर थाने में तहरीर जरूर पहुंच गई है। इसमें कंचन केंद्र में तोड़फोड़ करने, घूरा डालने, बुर्जी-बिटौरा रखने की शिकायत की गई है।
ग्राम पंचायत सचिव नागेंद्र सिंह और प्रधान प्रेमवती देवी का आरोप है कि कुछ लोगों ने कचरा से कंचन केंद्र के अंदर तोड़फोड़ की। विभिन्न उपयोग के लिए बाहर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। मौखिक रूप से कई बार कहने पर भी कब्जा नहीं हटा रहे हैं। इससे सरकारी योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है।
उनका आरोप है कि कब्जा हटाना के लिए कहने पर झूठे आरोप लगाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। इस तहरीर की प्रतिलिपि प्रधान और पंचायत सचिव की ओर से बीडीओ व डीपीआरओ को भी भेजी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।