{"_id":"63b1f0cecac26026611b974e","slug":"gangster-case-filed-on-first-day-of-year-23-city-office-news-ali308171155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साल का पहला मुकदमा गैंगस्टर में दर्ज, 23 अपराधियों पर दर्ज हुए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साल का पहला मुकदमा गैंगस्टर में दर्ज, 23 अपराधियों पर दर्ज हुए मामले
Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
सार
अलीगढ़ में 2023 के पहले दिन 23 अपराधियों पर गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किए गए हैं, जिनमें 13 जेल में हैं और बाकी को पुलिस तलाश रही है। अब इन मुकदमों के आधार पर पुलिस इन पर संपत्ति जब्तीकरण की तैयारी करने जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ की पुलिस द्वारा साल के पहले दिन पहला मुकदमा गैंगस्टर में दर्ज किया गया है। यह अपने आप में पुलिस की कमरतोड़ कार्रवाई का नतीजा है कि जिले में पहले दिन ऐसे मुकदमे 23 अपराधियों पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें 13 जेल में हैं और बाकी को पुलिस तलाश रही है। अब इन मुकदमों के आधार पर पुलिस इन पर संपत्ति जब्तीकरण की तैयारी करने जा रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि पहला मुकदमा अकराबाद में दीपक व संदीप उर्फ सुनील निवासी नगला मान सिंह, गांधीपार्क, अंशुल, देवेंद्र उर्फ देवा, रामअवतार व राहुल निवासी दुआमई, अकराबाद पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरा मुकदमा गांधीपार्क में पंकज, जिनेश निवासी होली चौक धनीपुर, महुआखेड़ा, अर्जुन उर्फ अजय व राजू निवासी कुंवर नगर कालोनी, भोला उर्फ हिंमाशु निवासी बाबा कालोनी, वीरु निवासी गली नंबर 4 डोरी नगर, जगदीश उर्फ विष्णु निवासी गली नंबर 1 महावीर नगर थाना गांधीपार्क, सुमित निवासी देव नगर गोकुल बिल्डिंग पीएसी के सामने थाना महुआखेड़ा पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
तीसरा मुकदमा बन्नादेवी में शहबाज निवासी सराय काले खां थाना सासनीगेट, फुरकान निवासी हरी मस्जिद के बराबर कासिम नगर थाना सासनीगेट पर मुकदमा दर्ज किया है। चौथा मुकदमा महुआखेड़ा पुलिस द्वारा उमेश चन्द्र, आशीष, भूरा उर्फ राहुल, सौरभ उर्फ सुखवीर निवासी देवी नगला थाना महुआखेड़ा पर मुकदमा दर्ज किया है।
पांचवां लोधा पुलिस ने इसराज उर्फ इसरार निवासी मामूद नगर-बी रोरावर, विनोद व ज्योति निवासी जौफरी थाना लोधा पर मुकदमा दर्ज किया है।