{"_id":"5d40a40a8ebc3e6caf0ced23","slug":"gangrape-aligarh-news-ali2097359195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बना किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बना किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को एक दुकान में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी भी किशोरवय हैं। तीन दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लोधा थाना पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
11वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह किशोरी 27 जुलाई को स्कूल से घर लौटने के बाद गांव में एक दुकान पर नमकीन लेने गई थी। दुकान पर 16 वर्षीय किशोर अपने साथियों 17 वर्षीय दूसरे किशोर और 22 वर्षीय निशांत के साथ बैठा था। इन तीनों ने किशोरी को पकड़कर दुकान के अंदर खींच लिया और दुकान का दरवाजा बंद कर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
इसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। उधर देर तक किशोरी के घर न लौटने पर मां परचून की दुकान पर पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाकर किशोरी के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसके दुकान आने से इंकार कर दिया। बाद में खून से लथपथ घर पहुंची किशोरी ने मां को सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। बताया कि आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। लोधा थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।