फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganga snan on Dussehra

Dussehra: गंगा दशहरा पर स्नान के लिए पहुंच रहे लोग, सांकरा घाट पर उमड़ रहे श्रद्धालु

Thu, 05 Jun 2025 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 10:41 AM IST
सार

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा मनाया जाता है। आज श्रद्धालु अलीगढ़ के सांकरा घाट पर गंगा स्नान कर रहे हैं। इसके लिए बहुत से श्रद्धालु एक दिन पहले ही गंगा घाट पहुंच गए। अलीगढ़ के श्रद्धालु नराैरा गंगा घाट पर भी स्नान करने आए हुए हैं।

विज्ञापन
Ganga snan on Dussehra
सांकरा गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस यानी गंगा दशहरा का पर्व आज पूरे धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तटों पर स्नान व पुण्य दान करने के लिए 4 जून को ही गंगा तटों पर रवाना हो गए।

विज्ञापन

सांकरा गंगा घाट
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा मनाया जाता है। जबकि 6 जून को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि दशमी तिथि पर सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। सिद्धि योग सुबह 09.14 बजे तक है। इसके साथ ही रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। रवि योग का संयोग दिन भर है। इस योग में गंगा स्नान करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकरा गंगा घाट पर उमड़ रहे श्रद्धालु

गंगा दशहरा पर्व पर 5 जून को सांकरा गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। गंगा में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए घाट पर बांस और बल्लियों की बैरिकेडिंग की गई है। निजी गोताखोरों की भी तैनाती की है। एसडीएम अतरौली अमान अंसारी ने बताया एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
4 जून रात को ही गंगा घाट के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
एसडीएम ने 5 जून  सुबह गंगा घाट का निरीक्षण किया और बताया कि निचली गंग नहर पर पुल संकरा होने के कारण पुल से पहले ही पार्किंग व्यवस्था की गई है, ताकि पुल पर वाहनों की भीड़ रोकी जा सके। घाट पर ही खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है। 5 जून सुबह से ही बाहरी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। इधर, 4 जून दोपहर से ही सांकरा से गंगा घाट की तरफ सड़क किनारे दुकानें सजने लगी। जिसमें खिलौने, चाट पकौड़ी और शृंगार का अन्य सामान मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर 4 जून को घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।


नानऊ पुल पर आज लगेगा गंगा दशहरा का मेला
अकराबाद की ऊपरी गंग नहर नानऊ पुल में हर साल की तरह इस वर्ष भी गंगा दशहरा का मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय निवासियों के अलावा दूरदराज से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला में झूले, खिलौने, खान-पान की दुकानें सज रहीं हैं। 4 जून की शाम से ही मेला स्थल गुलजार हो गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया। पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed