फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gajendra elected president and Vinayakant minister

अलीगढ़ : गजेंद्र अध्यक्ष एवं विनयकांत मंत्री निर्वाचित

Tue, 08 Mar 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gajendra elected president and Vinayakant minister
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जिला शाखा के चुनाव में गजेंद्र कुमार सेंगर अध्यक्ष एवं विनयकांत अग्निहोत्री मंत्री निर्वाचित हुए हैं। एसोसिएशन का चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में चुनाव अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ। मंत्री पद पर मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के प्रधान सहायक विनयकांत अग्निहोत्री के विरोध में डीएमओ आफिस के डीपी सिंह ने नामांकन कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया।
विज्ञापन

हालांकि बाद में डीपी सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। रंधीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कंचन सक्सेना संगठन मंत्री निर्वाचित हुईं। सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदन में डीपी सिंह को संयुक्त मंत्री, बीएन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष एवं राजपाल सिंह को संरक्षक पद पर मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा, जिसे चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीकार कर लिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed