फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gabhana-Lodha Road to be built with Rs. 17.50 crore

17.50 करोड़ रुपये से बनेगी गभाना-लोधा रोड

Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gabhana-Lodha Road to be built with Rs. 17.50 crore
गभाना के सोमना हेड नहर की पटरी पर लोधा तक 17 किमी लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इसके निर्माण में लगभग 17.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के समक्ष भेज दिया है। फरवरी में इसकी मजूंरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीती 29 दिसंबर को प्रमुख सचिव ने मौके पर निरीक्षण कर इस सड़क को बनाने का प्रस्ताव मांगा था। इस रोड के बनने से गभाना से स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय तक आने की सुगम सुविधा मिलेगी। अभी गभाना वालों को जीटी रोड से खेरेश्वर बाईपास होते हुए अलीगढ़ पलवल हाईवे पर चल कर लोधा आना पड़ता है। इस रोड के बनने से इतना चक्कर नहीं लगाना होगा। गभाना और लोधा के बीच सीधी सड़क बन जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी नोडल कार्यालय के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि इस सड़क की पैमाइश कराने के बाद प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों से गुजरेगी सड़क
गभाना के सोमना हेड नहर की पटरी पर बनने वाली 17 किमी लंबी सड़क कई गांवों से होकर गुजरेगी, जिसमें भीमपुर, रायपुर, पैराई, हसनपुर, चौमुंहा, कोरह रुस्तमपुर, सुजापुर, सिखारन से होते हुए लोधा में मिलेगी। उक्त सभी गांव सोमना हेड नहर के इर्दगिर्द बसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed