फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From Dr. Singh's office to Shri Varshney Mandir, Dr. Rajiv

संघ कार्यालय से लेकर श्री वार्ष्णेय मंदिर तक माथा टेकने पहुंचे डॉ. राजीव 

Tue, 07 Nov 2017 01:49 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 07 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
From Dr. Singh's office to Shri Varshney Mandir, Dr. Rajiv
संघ कार्यालय से लेकर श्री वार्ष्णेय मंदिर तक माथा टेकने पहुंचे डॉ. राजीव 
भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल आज दमदारी से नामांकन करेंगे। रामलीला मैदान से सुबह 10 बजे समर्थकों के साथ नामांकन करने निकलेंगे।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान से अपने समर्थकों के साथ मदार गेट चौराहा, मानिक चौक, दुबे का पड़ाव, मीनाक्षी पुल, रामघाट रोड, गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, स्टेट बैंक मुख्य शाखा होते हुए घंटा घर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। टिकट की घोषणा के बाद डॉ. राजीव अग्रवाल एवं भाजपा के अन्य नेता भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल श्री वार्ष्णेय मंदिर एवं माता रानी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। वार्ष्णेय मंदिर में समाज के लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर टिकट के अन्य प्रमुख दावेदार प्रशांत सिंघल, दीपक मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ सिक्ससंस, सुशील मित्तल, यतिन दीक्षित, आशुतोष वार्ष्णेय एवं शकुंतला भारती के घर पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

इसके अतिरिक्त सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद शीला गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, जिला पालक सुनील पांडेय, सुधा पांडेय, चेतन पांडेय, अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन के राकेश अग्रवाल सिक्ससंस, संस्कार भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मित्र एवं उनके परिजनों आदि से मिले। पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय ने डॉ. राजीव के नामांकन में पहुंचने का आह्वान नगरवासियों से किया।

डैमेज कंट्रोल में जुटे नेता
मेयर एवं वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद वार्ड 33 एवं 9 समेत कई वार्डों में असंतोष का माहौल है। जैन समाज द्वारा भी असंतोष जताया गया है। इसे देखते हुए पार्टी नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता दे रहे हैं।


हालांकि भाजपा नेता मान-मनौव्वल और समझाने में जुट गए हैं। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। असंतोष फूटने और ठहरने की सही तस्वीर नामांकन के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है। कुछ पूर्व वार्ड पार्षद भी नाराज हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि टिकट का फैसला समिति द्वारा किया गया है। अब बहुत हद तक नाराजगी दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed