{"_id":"610c04658ebc3ebca961970d","slug":"friend-declared-dead-on-social-media-for-not-return-loan-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब मैसेज वायरल: दोस्त ने उधार वापस मांगा तो आरोपी ने उड़ा दी उसकी ही मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब मैसेज वायरल: दोस्त ने उधार वापस मांगा तो आरोपी ने उड़ा दी उसकी ही मौत की खबर
Thu, 05 Aug 2021 09:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:01 PM IST
सार
अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। युवक ने अपने दोस्त से उधार वापस मांगा तो दोस्त ने उसकी मृत्यु का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दोस्ती में हुई लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे की मृत्यु का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसे यह खबर मिली तो वह दंग रह गया। अब पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है। जिसकी पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।
सरसौल के इलेक्ट्रीशियन जितेंद्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसने भाईजी नगर में रहने वाले अपने एक दोस्त को ही 14,000 रुपये उधार दिए थे। नियत समय पर जब वह रुपये मांगने लगा तो उसे टरकाया जाने लगा।
एक दिन उसके साथ अभद्रता कर दी और गाली गलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी पक्ष ने जितेंद्र की मृत्यु का संदेश उसका फोटो लगाकर अपनी आईडी से वायरल कर दिया। इस पर जितेंद्र के प्रति संवेदना व्यक्त करने के संदेश आने लगे और उसके परिचितों, रिश्तेदारों व परिवार तक यह खबर पहुंची तो सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
इस पर पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें उसने खुद की जान को भी खतरा बताया है। इस मामले में इंस्पेक्टर बन्ना देवी विनोद सिंह कहते हैं कि लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई है। आरोपी को पुलिस भेजकर बुलाया गया है। साक्ष्य भी पीड़ित ने दिए हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।