फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fraud by luring people with gold biscuits and iPhone

Aligarh News: सोने के बिस्कुट व आईफोन का दिया लालच, 50 हजार ठगे

Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
सार

पार्सल में सोने के बिस्कुट और आईफोन है। पार्सल को मंगाने के लिए कस्टम ड्यूटी के 50 हजार रुपये भेजने और रुपये न भेजने पर पार्सल वापस होने की बात कही गई। लालच में आकर महिला बैंक पहुंचीं और खाते से 50 हजार रुपये निकालकर बाजार में एक अन्य व्यक्ति के जरिये साइबर ठग के मोबाइल नंबर पर रुपये भिजवा दिए।

विज्ञापन
Fraud by luring people with gold biscuits and iPhone
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने के बिस्कुट और आईफोन मिलने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक महिला से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन


गांव बेर नगरिया निवासी अजीत सिंह की पत्नी आरती के अनुसार उनके बैंक खाते में पति का मोबाइल नंबर दर्ज है। 6 मार्च की दोपहर उन्हें व्हाट्स एप कॉल आई। इसमें उनके नाम से एक पार्सल बुक होने की जानकारी दी गई।


बताया गया कि पार्सल में सोने के बिस्कुट और आईफोन है। पार्सल को मंगाने के लिए कस्टम ड्यूटी के 50 हजार रुपये भेजने और रुपये न भेजने पर पार्सल वापस होने की बात कही गई। लालच में आकर वह बैंक पहुंचीं और खाते से 50 हजार रुपये निकालकर बाजार में एक अन्य व्यक्ति के जरिये साइबर ठग के मोबाइल नंबर पर रुपये भिजवा दिए। रुपये निकलने का मेसेज पढ़कर पति ने फोन किया तब ठगी का शिकार होने का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed