{"_id":"5f6666e68ebc3eb73a4ada61","slug":"four-year-old-girl-was-raped-city-office-news-ali244242079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अपनी मौसी के घर रह रही चार साल की मासूम शारीरिक और यौन शोषण का शिकार हुई है। एक तरफ जहां 12 साल के मौसेरे भाई पर बच्ची संग कुकर्म करने का आरोप है। वहीं, मौसी पर खाना न देने और मारपीट कर, कमरे में बंद रख बच्ची का उत्पीड़न करने का आरोप है। चाइल्ड लाइन के जरिये मिली शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार, जनवरी में उसकी पत्नी का निधन हो गया। तीन माह पहले इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी उनकी साली यह कहकर बच्चों को अपने साथ ले गई कि उसके बेटे की शादी है। 15 दिन बाद साली उनके दोनों बेटों को छोड़ गई, लेकिन दोनों बेटियों को अपने पास ही रख लिया। पिता के अनुसार, बृहस्पतिवार को उनकी चार साल की छोटी बेटी अपनी मौसी के घर शौचालय में पड़ी थी। बाहर खेल रहे बच्चों ने उसे देखा तो शोर मचा दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन के जरिये मिली सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बच्ची को शौचालय से निकाला और चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया। बच्ची का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। जिस पर बाल कल्याण समिति के निर्देश पर परिजन बच्ची को मथुरा के निजी अस्पताल में ले गए हैं।
विज्ञापन
इधर, पीड़ित के पिता ने तहरीर में कहा है कि उनकी साली की देखरेख में साली के छोटे बेटे ने मासूम के साथ गलत काम किया है। साली ने भी बच्ची का उत्पीड़न किया है। इस घटना के संबंध में दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें बच्ची शौचालय में अर्द्धनग्न हालत में पड़ी है और डॉक्टरों द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट से कीड़े निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मौसी घर से गायब है।
सूचना पर बच्ची को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फिलहाल, बच्ची के पिता की तहरीर भी मिली है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अरविंद एसपी क्राइम
- हमें गांव से बच्ची को लेकर सूचना मिली थी, जिसमें मौसी पर बच्ची के उत्पीड़न का आरोप था। बच्ची को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां आने पर उसके पिता ने मौसेरे भाई पर कुकर्म का आरोप लगाया था। डॉक्टरों के देखने में आया कि उसकी शारीरिक हालत बेहद कमजोर है, जैसे उसे खाना-पीना तक न मिला हो और पीटा गया हो। साथ में उसके शरीर के पिछले प्राइवेट पार्ट पर कीड़े पड़े थे। अभी मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ है। पहले इलाज के लिए ले जाया गया है।
- ज्ञानेंद्र मिश्रा, निदेशक चाइल्ड लाइन।