{"_id":"6ac012ee25b881093c09f763","slug":"four-thieves-arrested-including-those-who-stole-electric-wires-and-an-amplifier-aligarh-news-c-426-1-atl1001-2729-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली के तार, एंप्लीफायर सहित चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली के तार, एंप्लीफायर सहित चार चोर गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
अतरौली पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर
- फोटो : samvad
कोतवाली पुलिस ने पाली रोड पर चेकिंग के दौरान चोरी के माल सहित चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक मौके से भाग निकला। आरोपियों के पास से करीब तीन-तीन फीट लंबे 664 बिजली के तार, एक तार कटर, एक एंप्लीफायर और बोलेरो बरामद हुई है।
सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात एसआई विकास चंद्र शर्मा और बिजेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पाली रोड पर गश्त कर रहे थे। सरस्वती विद्या मंदिर की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर सफेद रंग की बोलेरो खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर बोलेरो सवार लोग पाली मुकीमपुर की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने बोलेरो रुकवाई तो उसमें से एक व्यक्ति उतरकर खेतों की ओर भाग निकला। मौके से चार लोगों को पकड़ा गया।
पकड़े गए टिंकू उर्फ रिंकू निवासी चालाकपुर, पंकज व लक्की कुमार निवासी रायपुर मुजफ्ता, जीशान निवासी मोहल्ला सराय नूर, कस्बा अतरौली शाामिल हैं। भागे आरेापी का नाम विजय सिंह निवासी रायपुर मुजफ्ता है। सीओ के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपियों ने नरौना 12 नंबर तिराहा स्थित दुकान से एंप्लीफायर चुराया था।