फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four students in AMU injured in knife attack

Aligarh News: एएमयू में चार छात्रों पर चाकू से हमला बोलकर किया घायल, हमलावर दबोचा

Wed, 26 Apr 2023 12:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 12:06 AM IST
सार

बीए के छात्र तारिक हुसैन, रिजवान, आदिल खान एवं इरफान मंगलवार दोपहर एसएस हॉल नार्थ से भूगोल विभाग जा रहे थे। जैसे ही वह चारों भूगोल विभाग के पास पहुंचे तभी वहां से गुजर रहे आरोपी पूर्व छात्र हारून खान ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें चारों छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन
Four students in AMU injured in knife attack
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर हॉस्टल से डिपार्टमेंट जा रहे चार छात्रों पर हमलावर ने चाकू से हमला बोल दिया। चारों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल टीम के मुताबिक बीए के छात्र तारिक हुसैन, रिजवान, आदिल खान एवं इरफान मंगलवार दोपहर एसएस हॉल नार्थ से भूगोल विभाग जा रहे थे। जैसे ही वह चारों भूगोल विभाग के पास पहुंचे तभी वहां से गुजर रहे आरोपी पूर्व छात्र हारून खान ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें चारों छात्र घायल हो गए। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल टीम ने मौका मुआयना कर सिविल लाइंस पुलिस को फोन कर बुला लिया। 
विज्ञापन


चारों घायल छात्रों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व छात्र हारून खान को दबोच लिया और थाने में देर शाम तक आरोपी से पूछताछ में जुटी रही। पुलिस छात्रों पर हमला क्यों बोला गया की जानकारी जुटा रही है।  प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पूर्व छात्र को मानसिक बीमार पाया गया है। पहले भी धारा 151 में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed