फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four quintal lock will be presented to Shri Ram temple by aligarh couple

भगवान के नाम पर : श्रीराम मंदिर को भेंट करेंगे चार क्विंटल का ताला, अलीगढ़ के दंपती ने बताया अपना इरादा

Sat, 08 Jan 2022 07:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 07:38 AM IST
सार

सत्यप्रकाश शर्मा व रुक्मिणी देवी ने 10 फुट लंबा व साढ़े चार फुट चौड़ा बनाया ताला, छह क्विंटल का ताला बनाने का इरादा।

विज्ञापन
Four quintal lock will be presented to Shri Ram temple by aligarh couple
ताले के साथ सत्यप्रकाश शर्मा व रुक्मिणी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्यप्रकाश शर्मा व रुक्मिणी देवी ने चार क्विंटल का ताला बनाया है, जिसे श्रीराम मंदिर, अयोध्या को भेंट करेंगे। इस ताले की लंबाई 10 फुट है, जबकि चौड़ाई साढ़े चार फुट है। इस दंपती का इरादा इससे बड़ा यानी छह क्विंटल का ताला बनाने का है। यह ताला नुमाइश में लगा है, जो आकर्षण का केंद्र है।

विज्ञापन


महानगर के गली नंबर-5, ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वयं व उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ताला कारीगर हैं। इससे पहले उन्होंने 350 किलो का ताला बनाया था। उन्होंने कहा कि अब 15 फुट लंबा और 8 फुट चौड़ा ताला बनाना चाहते हैं, जिसमें 6-7 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए अगर शासन-प्रशासन से मदद मिल जाए तो वह अपने सपने का ताला बना सकते हैं। इस विशालकाय ताले से देश का नाम पूरी दुनिया में होगा। सत्यप्रकाश ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed