{"_id":"6543fa6d87700c87810e8ddb","slug":"four-pickpockets-who-were-running-away-after-picking-the-farmers-pocket-were-caught-and-sent-to-jail-aligarh-news-c-2-1-gur1003-249533-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान की जेब काटकर भाग रहे चार जेबकट दबोचे, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान की जेब काटकर भाग रहे चार जेबकट दबोचे, भेजे जेल
Fri, 03 Nov 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:07 AM IST
सार
खैर के मजरा रायपुर निवासी चन्द्र पुत्र खरग सिंह ने 1 नवंबर को स्टेट बैंक से खाद बीज के लिए बीस हजार रुपये निकाले थे। अनाज मंडी के निकट ओम ट्रेडर्स की दुकान पर जेबकट ने उनकी जेब में रखे बीस हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में खैर अनाज मंडी के सामने किसान की जेब काट कर भाग रहे चार जेबकतरों को लोगों ने गौमत चौराहे के निकट पकड़ लिया। जमकर धुनाई की तथा पांच हजार रुपये बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्यवाही कर जेबकतरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
खैर के मजरा रायपुर निवासी चन्द्र पुत्र खरग सिंह ने 1 नवंबर को स्टेट बैंक से खाद बीज के लिए बीस हजार रुपये निकाले थे। अनाज मंडी के निकट ओम ट्रेडर्स की दुकान पर जेबकट ने उनकी जेब में रखे बीस हजार रुपये पार कर दिए। जेब कटने की जानकारी पर किसान ने शोर मचाया। शोर सुनकर कई युवक गौमत की तरफ भाग रहे जेबकतरों के पीछे दौड़ पड़े।
विज्ञापन
जेबकतरों को पकड़ कर जमकर पीटा। पांच हजार रुपये बरामद किए। पीड़ित की तहरीर पर सोहित पुत्र साकिर, बौना पुत्र कयूम निवासी रावलपट्टी कस्बा जेवर, आबिद पुत्र अख्तर खां व जेंटल पुत्र मोहम्मद फजल निवासी रामपुर-शाहपुर थाना चंडौस के खिलाफ कोतवाली खैर में अभियोग दर्ज कराया है। जेबकतरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन