फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four people lost their lives in road accidents, one in critical condition

Aligarh News: सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान, एक की हालत गंभीर

Sun, 28 Jan 2024 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 01:19 AM IST
सार

कोतवाली के गांव औरेनी दलपतपुर निवासी 45 वर्षीय कृष्णगोपाल लोधी को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गया। गांव चाऊपुर हौज के निकट अलीगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। छर्रा रोड पर कैलाशपति सिनेमा हॉल के निकट अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four people lost their lives in road accidents, one in critical condition
रामघाट-कल्याण मार्ग पर जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। वहीं हादसों से गुस्साए लोगों ने रामघाट कल्याण मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


कोतवाली के गांव औरेनी दलपतपुर निवासी 45 वर्षीय कृष्णगोपाल लोधी पुत्र नारायन सिंह की गांव के बाहर अतरौली-छर्रा रोड पर दुकान है। 27 जनवरी की सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना में जिला बुलंदशहर के थाना रामघाट के गांव मूड़ाखेड़ा निवासी 16 वर्षीय कौशल पुत्र राजकुमार अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय पंकज पुत्र सतीश कुमार के साथ 26 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे बाइक से अतरौली की ओर जा रहे थे। गांव चाऊपुर हौज के निकट अलीगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही कौशल की मौत हो गई जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पाकर पहुंचे मृतक के परिवार और गांव वालों ने रामघाट कल्याण मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम अनिल कटियार, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगो को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पालीमुकिमपुर के गांव बाढ़ौल निवासी 20 वर्षीय सनी कुमार पुत्र नेपाल सिंह 25 जनवरी की रात घर का सामान लेकर अतरौली से अपने गांव लौट रहे थे। छर्रा रोड पर कैलाशपति सिनेमा हॉल के निकट अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर सनी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। 18 जनवरी को गांव नगला लोधा निवासी धर्मेंद्र पुत्र रूप सिंह किसी कार्य से नरौना 12 नंबर जा रहे थे। रामघाट कल्याण मार्ग पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक को रौंदते हुए निकल गया। इससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी आदि ने गांव पहुंचकर परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed