Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four members of an arms smuggling gang arrested.

Aligarh News: हथियार तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four members of an arms smuggling gang arrested.
खैर पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी  - फोटो : samvad
खैर कोतवाली पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देशी पिस्टल, कारतूस, दो चाकू, 20 हजार रुपये नकद और दो बाइक मिली हैं। पकड़े गए सभी आरोपी अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बरका चौकी क्षेत्र के गांव बामौती भट्ठा के पास वाहन चेकिंग के दौरान चारों को गिरफ्तार किया है। पहचान धीरज निवासी बरका, नरेंद्र निवासी पलाचांद, जयकिशन निवासी बरौला (थाना जवां) और पुनीत निवासी महदौरा हाल निवासी मालीपुरा, खैर के रूप में हुई है। तलाशी में धीरज और नरेंद्र के पास से एक-एक देशी पिस्टल व कारतूस, जयकिशन और पुनीत के पास से एक-एक चाकू तथा कुल 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी कब्जे में लीं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियार खरीदकर अपराधियों को ऊंचे दामों पर बेचते थे और उससे मिलने वाले रुपये मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों के स्रोत की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
थाना टप्पल पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मोनवीर निवासी ग्राम जैदपुरा थाना टप्पल के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया है कि पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की दोनों बाइक मिली हैं। आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि बरामद बाइक किन घटनाओं से जुड़ी हैं। गिरोह में अन्य कौन-कौन शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed