{"_id":"6000962b8ebc3e309710809d","slug":"four-hundred-people-will-be-vaccinated-at-four-centers-city-office-news-ali2537695193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 4 केंद्रों पर 400 लोगों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 4 केंद्रों पर 400 लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नादेवी स्थित जिला कोल्ड चेन में टीके की 16850 खुराक पहुंच गई है। खास बात यह है कि 16 जनवरी को 14 के बदले 4 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। शासन ने 10 केंद्रों को हटा दिया है। इसके साथ ही 1400 के बदले 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। लाभार्थियों के चयन में सभी समूह का ख्याल रखा जाएगा। डॉक्टर से लेकर स्वच्छता कर्मी तक शामिल रहेंगे।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि टीके की 16850 खुराक कोल्ड चेन में पहुंच गई है। वहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरा है। इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों का नाम रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को 4 केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 10 केंद्र हटा दिए गए हैं। 4 केंद्रों में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, सीएचसी अतरौली एवं अकराबाद शामिल हैं। 400 लाभार्थी के चयन में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, वार्ड ब्वाय एवं स्वच्छताकर्मी आदि का संतुलन बनाए रखा जाएगा। इससे संबंधित निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री टीका लंच करेंगे, उसके बाद यहां टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
एक ही कंपनी का लगेगी पहली एवं दूसरी डोज
लाभार्थी को एक ही कंपनी के टीके का पहली एवं दूसरी डोज लगेगी। ऐसे में टीकाकरण के बाद बचे हुए टीकों को संभाल कर रखा जाएगा। अलीगढ़ में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन आई है।
विज्ञापन
9 से 5 बजे टीकाकरण का समय
16 जनवरी को टीकाकरण के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। टीका कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को सुबह 8 बजे केंद्र पर पहुंच जाना है। टीकाकरण की वेब कास्टिंग की जाएगी। केंद्र पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए स्क्रीन आदि का भी इंतजाम किया जाएगा।
तीन दिन तक परामर्श फीस नहीं लेंगे डॉक्टर
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों से आईएमए एवं पीडीए के चिकित्सक अगले तीन तक परामर्श फीस नहीं लेंगे। कार्ड दिखाने पर नि:शुल्क परामर्श देंगे। आज सीएमओ की आईएमए एवं पीडीए के चिकित्सकों से बातचीत हुई है।