फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   four corona positive patients found in aligarh

अलीगढ़ः एक दिन ब्रेक के बाद फिर 6 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित संख्या हुई 42

Sat, 02 May 2020 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
four corona positive patients found in aligarh
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त होने से एक दिन पहले शनिवार को शहर में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव के 6 नए मामले प्रकाश में आ गए। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के क्रम पर शुक्रवार को लगे ब्रेक के बाद शनिवार को आई इस खबर से प्रशासन में हड़कंप है। इनमें से पांच पुराने शहर के हॉटस्पॉट उस्मानापाड़ा और उससे सटे इलाकों के हैं।

विज्ञापन


वहीं एक बुजुर्ग महिला सराय हकीम रसलगंज इलाके से है। इस तरह जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच गई है। जिनमें एक की मौत हो चुकी है और दो स्वस्थ होकर घर चले गए। तीसरा स्वस्थ होने के कगार पर है, उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन



इस तरह 38 एक्टिव मरीज अभी इलाज पा रहे हैं। आज संक्रमित पाए गए मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने व उनके परिवारों को क्वारंटीन कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब द्वारा शनिवार को नमूनों की रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें शनिवार सुबह बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम रसलगंज में एक 60 वर्षीय वृद्धा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा शाम को हॉटस्पॉट उस्मान पाड़ा से 45 वर्षीय महिला, उससे सटे टनटनपाड़ा से 28 वर्षीय युवक, महमूद नगर से २२ वर्षीय युवक, कुरैशियान गली से 38 वर्षीय महिला व इसी गली से 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जेएन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट जारी होने के बाद सराय हकीम की महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में, जबकि अन्य मरीजों को हरदुआगंज में भरती कराया गया है। देर शाम टीमों ने उनके मोहल्लों में अन्य कार्यवाही शुरू कर दी थीं। परिवारों को भी क्वारंटीन कराया जा रहा था।

आज भी दुखद खबर आई है। छह नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इस तरह अब तक जनपद में 42 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें से एक मरीज की मौत और 2 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं और 1 मरीज की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव हैं और वह स्वस्थ है। शेष 38 एक्टिव मरीज अभी भर्ती हैं, इलाज पा रहे हैं।

यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि कोरोना के कुछ मरीज की हालत में सुधार है, परंतु अभी तक वह एक्टिव केस ही हैं। जब तक किसी अन्य मरीज की कन्फर्म निगेटिव रिपोर्ट की पुष्टि नहीं होती है तब तक वह एक्टिव केस ही माना जाएगा। लोगों से एक बार फिर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील है। -चंद्रभूषण सिंह डीएम

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

1- 28 वर्षीय युवक टनटनपाडा मंदिर वाली गली (संपर्क हिस्ट्री उस्मानपाड़ा)।
2- 22 वर्षीय युवक महमूदनगर (संपर्क हिस्ट्री उस्मानपाड़ा)।
3- 38 वर्षीय महिला कुरैशियान वाली गली (संपर्क हिस्ट्री पति कोरोना पॉजिटिव)।
4- 45 वर्षीय महिला उस्मानपाड़ा (संपर्क हिस्ट्री पहले से मेडिकल कॉलेज में भरती)।
5- 48 वर्षीय व्यक्ति कुरैशियान वाली गली (संपर्क हिस्ट्री उस्मानापाड़ा)।
6- 60 वर्षीय महिला सराय हकीम (संपर्क हिस्ट्री संभवत: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed