{"_id":"69da46b2cdf647b2a00c2b1e","slug":"four-colonies-being-built-on-farms-demolished-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एडीए की टीम ने की कार्रवाई, खेतों में बसाई जा रहीं चार कालोनियां कराईं ध्वस्त, कॉलोनाइजर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एडीए की टीम ने की कार्रवाई, खेतों में बसाई जा रहीं चार कालोनियां कराईं ध्वस्त, कॉलोनाइजर फरार
Sat, 11 Apr 2026 06:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:34 PM IST
सार
जवां थाने के फोर्स की मौजूदगी में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के पार्क, सड़कें, बाउंड्री वॉल, कार्यालय और प्लॉट मार्किंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध कालोनियों और प्लाॅटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को एडीए की टीम ने पुलिस के साथ जवां क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रहीं चार कालोनियों पर बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के रठगांव में भू स्वामी जय प्रकाश की जमीन पर कोलोनाइजर बबलू, फरान, खामिदा बेगम, छुट्टन, मिठ्ठन खां, बिट्टू प्रधान, सलीम और गांव मिर्जापुर सिया में असद द्वारा इन इलाकों में अवैध रूप से प्लाॅटिंग की जा रही थी। एडीए के चीफ एकाउंट अफसर मो. हामिद और अवर अभियंता मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम जवां क्षेत्र में जेसीबी लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन
जवां थाने के फोर्स की मौजूदगी में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के पार्क, सड़कें, बाउंड्री वॉल, कार्यालय और प्लॉट मार्किंग को ध्वस्त कर दिया। जेई ने बताया कि इन कालोनियों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के कृषि की जमीन पर हो रहा था, जो उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 का उल्लंघन है। इस अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं कई कॉलोनाइजर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह कार्रवाई नियमित विकास को बढ़ावा देने और भू-माफिया पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। बिना मानचित्र के अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। कोलोनाइजर या भवन स्वामी मानचित्र पास कराकर ही प्लॉटिंग या निर्माण कार्य कराएं।- कुलदीप मीणा, वीसी, एडीए