{"_id":"6a2733d6140f83b72f0aba50","slug":"four-booked-in-tamkauli-more-firing-case-one-sent-to-jail-aligarh-news-c-105-1-sali1005-103210-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टमकौली मोड़ पर फायरिंग मामले में चार पर केस, एक भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टमकौली मोड़ पर फायरिंग मामले में चार पर केस, एक भेजा जेल
विज्ञापन
क्षेत्र के सोमना नहर के पास शनिवार शाम एक युवक को गोली लगने की घटना में नया मोड़ आया है। शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश में नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कही गई थी। बाद में पुलिस जांच में दुर्घटना बस गोली चलने से घायल होने की बात सामने आई। अब मामले में टमकौली मोड़ को घटना स्थल बताते हुए साथी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शिकायतकर्ता विष्णु निवासी सिकरना मडराक ने बताया कि छह मई की दोपहर वह सोमना से गभाना आ रहा था। टमकौली कट के पास हिमांशु, हैप्पी, निखिल और प्रशांत ने उसे रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विष्णु की पिटाई की। हैप्पी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें विष्णु बाल-बाल बच गया। हालांकि, गोली निखिल के पेट में जा लगी और सभी आरोपी भाग गए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हैप्पी को तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।