फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four arrested in Gabhana police encounter

Police Encounter: संरक्षित पशु मांस के चार तस्कर गिरफ्तार, तीन के पैरों में लगी गोली, तीन आरोपी सगे भाई

Mon, 10 Aug 2026 12:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गोकशी करते हैं और मांस को दिल्ली ले जाकर बेचते हैं। 28 जुलाई की सुबह हाईवे पर गभाना बाईपास के पास जो कार जली मिली थी, वह इन्हीं आरोपियों की थी। उस कार में बड़ी मात्रा में जला हुआ गोमांस मिला था।

विज्ञापन
Four arrested in Gabhana police encounter
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

गभाना की सोमना नहर के पास रविवार देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने संरक्षित पशु के मांस की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें तीन आरोपी सगे भाइयों के पैरों में गोली लगी है। उन पर अलीगढ़, बुलंदशहर और हाथरस के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम, चोरी और गोवध से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

विज्ञापन


एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार गो तस्करों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पुलिस बैरियर में टक्कर मारकर भागे। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसमें गभाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को छूते हुए एक गोली निकल गई। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से उन्हें खरोंच तक नहीं आई। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिलशाद, अजमत उर्फ इकबाल उर्फ मौजी, करूआ उर्फ नौशाद निवासी गांव रायट थाना लोधा के पैरों में गोली लगी है। वहीं उनका एक अन्य साथी दानिश निवासी गांव रायट थाना लोधा को भी मुठभेड़ के दौरान ही पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चार तमंचे, 10 कारतूस, पांच खोखा कारतूस, एक छुरा, एक गंडासा और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपियों का रविवार रात ही जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद आगे के इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दानिश को न्यायालय के आदेश पर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।


इन्हीं आरोपियों की थी हाईवे पर जली मांस से भरी कार
एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गोकशी करते हैं और मांस को दिल्ली ले जाकर बेचते हैं। 28 जुलाई की सुबह हाईवे पर गभाना बाईपास के पास जो कार जली मिली थी, वह इन्हीं आरोपियों की थी। उस कार में बड़ी मात्रा में जला हुआ गोमांस मिला था। आरोपियों ने बताया कि वह गोमांस लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस के पीछा करने पर कार को आग लगाकर भाग निकले थे। एसपी सिटी के अनुसार अजमत के खिलाफ टप्पल थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट भी दर्ज है, जिसमें वह वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed