फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four accused of robbing an employee arrested

Aligarh News: कर्मचारी से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing an employee arrested
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।  - फोटो : Samvad
इगलास । क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर के समीप एक कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आगरा के थाना जगनेर के गांव सरैधी निवासी निशांत कुमार सैटिन कंपनी की इगलास ब्रांच में सेवारत हैं। 18 अगस्त को गांव पहाड़ीपुर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर निशांत से 67 हजार रुपये, एक टेबलेट, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिए थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तोछीगढ़ रजवाहा के पास चार संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने कर्मचारी से लूट की घटना स्वीकारी। आरोपियों की पहचान एटा के थाना जलेसर के गांव वलीपुर निवासी नरेंद्र, हरी सिंह उर्फ हरिया, आगरा के थाना खंदौली के गांव पर्वतपुर उर्फ पोटपुरा निवासी जयप्रकाश व फिरोजाबाद के थाना फरिहा के कस्बा चमरपुरा निवासी रंजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से लूट का एक टेबलेट, एक मोबाइल, 17 हजार रुपये, अवैध तमंचा सहित घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई हैं। सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र व हरी सिंह के खिलाफ थाना जलेसर में गैंगेस्टर, लूट, चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed