फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   four accused arrested for writing I love Mohammed on walls of temples at lodha in aligarh

Aligarh: पांच मंदिरों पर पांच युवकों ने रची आई लव मोहम्मद लिखने की साजिश, चार दबोचे, नामजद होंगे बरी

Thu, 30 Oct 2025 03:17 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 30 Oct 2025 03:17 PM IST
सार

एसएसपी के अनुसार इस मुकदमे में नामजद किए गए सभी आरोपी मुकदमे से बरी किए जा रहे हैं। वहीं इस गांव में विवाद की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी भी लगवाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
four accused arrested for writing I love Mohammed on walls of temples at lodha in aligarh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी व भगवानपुर के पांच मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ मौलवी पक्ष को फंसाने के लिए गांव के ही युवकों ने लिखा था। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने कथावाचक सहित चार आरोपी दबोच लिए हैं। यह साजिश मौलवी पक्ष से चल रहे दो पुराने मुकदमों में समझौते का दबाव बनाने के इरादे से रची गई थी। मगर इलाके में तनाव व आक्रोश पनपाने वाली इस घटना में पुलिस ने अगले ही दिन सभी आरोपी चिह्नित कर लिए थे। अभी एक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं मुकदमे में नामजद किए गए मौलवी सहित सभी को अब राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... UP: अलीगढ़ के लोधा में मंदिरों की दीवारों पर लिखा आई लव मोहम्मद, तनाव-हंगामा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात हुई घटना में पांच मंदिरों की दीवारों पर ये धार्मिक स्लोगन लिखे गए थे। जिसकी जांच के लिए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक व सीओ गभाना संजीव तोमर की अगुवाई में छह टीमें लगाई गई। टीमों ने 25 अक्तूबर की रात में ही एक बाइक को सीसीटीवी से चिह्नित कर लिया। बाइक की पहचान के साथ यह उजागर हुआ कि घटना के बाद से पांच युवक दोनों गांवों से गायब हैं। फिर उन युवकों की गतिविधियों, घटना से जुड़े पहलुओं आदि पर काम किया गया तो उनकी घटना को अंजाम देते समय की गईं गलतियां सामने आती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रयास कर चार आरोपी दबोच लिए गए। जिनमें मुख्य साजिशकर्ता बुलाकगढ़ी के जीशांत कुमार के अलावा भगवानपुर के आकाश सारस्वत, दिलीप शर्मा, कथावाचक व पांडित्यकर्म करने वाले अभिषेक शास्त्री उर्फ व्यास शामिल हैं। जिनसे स्प्रे बोतल भी मिली है। चारों को बृहस्पतिवार शाम जेल भेज दिया गया। वहीं भगवानपुर का राहुल अभी फरार है। जिसे पुलिस तलाश रही है।

राम-राम पर मारपीट-संपत्ति विवाद में रची साजिश

एसएसपी के अनुसार जब प्रकरण की जांच शुरू हुई तो उजागर हुआ कि घटना के बाद जिस मौलवी के खिलाफ गुस्सा फूटा है। उसी से 20 अक्तूबर को विवाद हुआ था। मूल रूप से बिहार भागलपुर के मौलवी मुस्तकीम भगवानपुर के धर्मस्थल में रहकर नमाज पढ़ाते हैं। घटना वाली शाम वे पड़ोस के गांव जिरौली डोर से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर आ रहे थे, तभी बुलाकगढ़ी में कुछ युवकों ने उनसे राम राम कर ली। आरोप है कि जवाब में उन्होंने गाली दे दी। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसमें पहले जीशांत की ओर से मौलवी पर व बाद में वीडियो वायरल होने पर मुस्तकीम की ओर से जीशांत आदि पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके अलावा एक विवाद जनवरी 2024 का भगवानपुर के राहुल से जुड़ा सामने आया। राहुल के चाचा आदि ने अपना एक मकान गांव के गुल मोहम्मद को बेच दिया था। वे उसे बेचकर बाहर चले गए। उसके बाद से राहुल पक्ष उस मकान में अपना हिस्सा बताकर गुल मोहम्मद से विवाद करते थे। उसी विवाद में दोनों पक्षों में जनवरी 2024 में पथराव व मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस की ओर से दोनों मुकदमों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दोनों मुकदमों में दबाव बनाकर सुलह करने की गरज से जीशांत व राहुल ने मिलकर यह साजिश रची थी, जिसमें उन्होंने दिलीप, आकाश व अभिषेक को मिलाया था। यही बात आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में भी स्वीकारी है।

बर्थडे पार्टी में शराब पीकर दिया साजिश को अंजाम
एसएसपी के अनुसार राहुल-जीशांत द्वारा पंद्रह दिन पहले रची गई साजिश पर घटना वाली शाम भगवानपुर के विवेक नाम के युवक की बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद चर्चा हुई। उसमें दिलीप ने शराब पी थी। तभी शराब कम पड़ने पर दिलीप सूतमिल से शराब लेने जा रहा था। तभी जीशांत ने उससे कहा कि वह सूतमिल पर स्प्रे पेंट की बोतल खरीद लाए। इसके बाद उन्होंने रात करीब 11 बजे तक शराब पी। फिर गभाना की ओर से दो बाइकों पर सवार होकर आए। पहले उन्होंने भगवानपुर में मंदिरों पर स्लोगन लिखे। फिर बुलाकगढ़ी के मंदिरों पर लिखे गए।

इन गलतियों ने पकड़वाया

पुलिस जांच के अनुसार घटना के बाद सबसे पहली गलती आकाश ने की। वह नादा इलाके के एक कारखाने में काम करता था। वहां हर दिन साढ़े पांच बजे पहुंचता था। मगर रात में करीब 12 बजे इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मारे डर के देर रात 3:45 बजे ही गांव छोड़ गया। इसके बाद कारखाने नहीं पहुंचा। चूंकि घटना में उसी की बाइक चिह्नित हुई। फिर वह गायब पाया गया तो शक गहरा गया। इसके बाद दूसरी गलती दिलीप ने की। सुबह पुलिस व अन्य किसी ग्रामीण को सूचना से पहले छह बजे करीब दिलीप ने अपने गांव के गोपाल नाम के एक युवक को फोन करके बताया कि मंदिरों पर किसी ने कुछ लिख दिया है।

वह गायब भी था। इसलिए उस पर व अन्य साथियों पर शक गहराता चला गया। तीसरी सबसे बड़ी गलती ये रही कि भगवानपुर व बुलाकढ़ी में रात को बाइक से दूरी तय करने में 5 मिनट लगते हैं। मगर दोनों गांवों में इस हरकत के बाद घूमते हुए बाइकों पर आरोपी 65 मिनट में निकले थे। ये सब सीसीटीवी में चिह्नित हुआ था। साथ में आईलव मोहम्मद की स्पेलिंग भी ठीक नहीं थी इसलिए यह माना गया कि यह काम साजिश रचकर ही हुआ है।

ऐसे पकड़े गए चारों
इस घटना के बाद आकाश तो हाथरस में जलेसर रोड के एक गांव में जाकर छिपा। वहीं जीशांत हरियाणा पहुंच गया था। वहीं दिलीप पहले गाजियाबाद में एक परिचित के जरिये होटल में ठहरा। बाद में वह मानेसर पहुंच गया। वहां पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी तरह अभिषेक को पकड़ा गया।

पूछताछ के बाद गायब हुआ राहुल
शुरुआत में राहुल एक मात्र ऐसा आरोपी रहा जो गांव से गायब नहीं हुआ। पुलिस को जब पता चला कि रात में यह पांचों साथ थे तो राहुल को अगले दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया। मगर पुलिस उससे कुछ उगलवा न सकी। दो बार पूछताछ के बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने उससे ध्यान हटा लिया। इसके बाद वह गांव से गायब हो गया।

मुकदमे से बरी होंगे नामजद, गांव में लगेंगे सीसीटीवी

एसएसपी के अनुसार इस मुकदमे में नामजद किए गए सभी आरोपी मुकदमे से बरी किए जा रहे हैं। वहीं इस गांव में विवाद की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी भी लगवाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह जिले में कहीं भी किसी के बहकावे में न आएं। इस खुलासे में शामिल रही सर्विलांस प्रभारी विपिन यादव, एसओजी प्रभारी संदीप सिंह, एसओ लोधा अंकित कुमार की टीम की पीठ ठोकी है।

कड़ी कार्रवाई हो: सपा
इस खुलासे पर सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने पुलिस का अभार जताया है। साथ में कहा है कि इस तरह की घटनाएं जिले में तनाव कायम करती हैं। इसलिए अब इस खुलासे पर उन लोगों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने हंगामा खड़ा किया था। साथ में आरोपियों पर सबक सिखाने वाली कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed