UP: अलीगढ़ के लोधा में मंदिरों की दीवारों पर लिखा आई लव मोहम्मद, तनाव-हंगामा, मुकदमा दर्ज
घटनाक्रम की शुरुआत सुबह करीब सात बजे से हुई। गांव बुलाकगढ़ी में तीन व भगवानपुर में दो मंदिरों पर ग्रामीणोंं की क्रमवार नजर गई। लोगों का कहना था कि मंदिरों की दीवारों पर नीले रंग से अंग्रेजी में आई लव मोहम्मद लिखा था। हालांकि स्पेलिंग से यह साफ नहीं था।
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी व भगवानपुर के पांच मंदिरों की दीवारों पर रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने आई लव मोहम्मद लिखकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। 25 अक्तूबर सुबह ग्रामीणों ने देखा तो आक्रोश पनप गया। दूसरे समुदाय के ग्रामीणों पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करणी सेना सहित अन्य संगठनों के नेता भी पहुंच गए। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। शुरुआती दौर में पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया। बाद में अधिकारी पहुंचे। तब मुकदमा व ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। दोपहर में एसएसपी ने भी दोनों गांवों का दौरा किया।
घटनाक्रम की शुरुआत सुबह करीब सात बजे से हुई। गांव बुलाकगढ़ी में तीन व भगवानपुर में दो मंदिरों पर ग्रामीणोंं की क्रमवार नजर गई। लोगों का कहना था कि मंदिरों की दीवारों पर नीले रंग से अंग्रेजी में आई लव मोहम्मद लिखा था। हालांकि स्पेलिंग से यह साफ नहीं था। कुछ ही देर में गांवों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी। ग्रामीण एकत्रित होने लगे। आबादी के अंदर पांचों मंदिरों पर यह सब लिखने का आरोप भगवानपुर गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों व एक मौलवी पर लगा दिया। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई।
हंगामा बढ़ते देख सचिन को छोड़ा गया। बाद में थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए ज्ञानेंद्र की ओर से तहरीर दी गई। मुकदमा दर्ज किए जाने पर भीड़ शांत हुई। इस मुकदमे में मूल रूप से बिहार भागलपुर निवासी मौलवी मुस्तकीम, भगवानपुर के गुल मो., सुलेमान, सोनू, अल्लाबख्श, हसन, हामिद, यूसूफ आदि को नामजद किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह बेहद गंभीर विषय है। इस तरह आबादी के अंदर पांच मंदिरों पर स्लोगन लिखा गया है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। किन लोगों ने यह सब किया है, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। टीमें सीसीटीवी सहित मोबाइल सर्विलांस से प्रयासरत हैं। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। - नीरज जादौन, एसएसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.