{"_id":"686a5d5e4bbb4d340d0bf7e4","slug":"foundation-stone-of-the-corridor-of-shri-khereshwar-temple-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्री खेरेश्वर मंदिर के कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास, सीएम योगी कर सकते हैं उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्री खेरेश्वर मंदिर के कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास, सीएम योगी कर सकते हैं उद्घाटन
Sun, 06 Jul 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:56 PM IST
सार
सुमित सराफ ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खेरेश्वर मंदिर का कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसका उद्घाटन करने का वादा किया है।
विज्ञापन
शिलान्यास पूजन करते सुमित सराफ व पूर्णानंदपुरी महाराज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सावन की शुरुआत से ठीक पहले अलीगढ़ के श्री खेरेश्वर मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास 5 जुलाई को हुआ। सावन के मेले में यहां आने वाले श्रद्धालु भी इस कॉरिडोर के निर्माण में अपना सहर्ष योगदान कर सकेंगे। कॉरिडोर बनने से सावन और महाशिवरात्रि में कांवड़ चढ़ाने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सुमित सराफ और हास्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधिवत शिलान्यास श्री खेरेश्वर दाऊ जी महाराज सेवा समिति के संरक्षक स्वामी पूर्णानंद पुरी महराज ने कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह, महामंत्री ऋषिओम शर्मा और कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इसका निर्माण होने से मंदिर का वर्तमान स्वरूप भव्य हो जाएगा।
विज्ञापन
सुमित सराफ ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खेरेश्वर मंदिर का कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसका उद्घाटन करने का वादा किया है। इस अवसर पर सूबेदार डीएस चौहान, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता सुशील तोमर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन