फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fortuner car of smuggler seize

गांजा तस्करों की फॉर्च्यूनर कार जब्त

Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
fortuner car of smuggler seize
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में पकड़े गए गांजा तस्करों की फॉर्च्यूनर कार पुलिस ने जब्त कर ली है। यह कार्रवाई डीएम से निर्देश पर की गई है। जब्त की गई कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है जोकि अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्वार्सी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान कई लाख का गांजा पकड़ा था। जिसमें आरोपियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। इस गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर सिविल लाइंस द्वारा की जा रही है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को गैंगस्टर के आरोपी विपिन शर्मा निवासी बीधेपुर थाना सासनी हाथरस की कार जब्त करने और उसका केयरटेकर नियुक्त करने का आदेश दिया है। इसी आदेश के क्रम में गांजा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई15 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

फिर नेपाल जाएगी सिविल लाइंस पुलिस
महानगर के सेंटर प्वाइंट इलाके से मोबाइल शॉप से 25 लाख रुपये के मोबाइल चोरी मामले में सिविल लाइंस पुलिस एक बार फिर नेपाल जाएगी। बता दें कि 18 सितंबर को 88 स्मार्ट फोन चोरी हुए थे। जांच में पता चला कि यह मोबाइल नेपाल में चल रहे हैं। पहले भी एक बार पुलिस वहां गई थी, मगर खाली हाथ लौट आई। अब एक-दो दिन में फिर से टीम नेपाल जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed