{"_id":"67763239043c8b0f6e07b9cf","slug":"forms-for-class-9th-11th-diploma-engineering-graduation-came-in-amu-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कक्षा नौ, 11वीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, स्नातक के आए फॉर्म, आज से भरे जाएंगे, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कक्षा नौ, 11वीं, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, स्नातक के आए फॉर्म, आज से भरे जाएंगे, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा
Thu, 02 Jan 2025 11:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:59 AM IST
सार
एएमयू में कक्षा 9 व 11, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, स्नातक के परीक्षा फॉर्म 31 जनवरी तक भरे जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ 7 फरवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे। फॉर्म में संशोधन के लिए 8 फरवरी से 11 फरवरी तक विंडो खुली रहेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने वर्ष 2025-26 का प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आज 2 जनवरी से परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। बीए की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल और कक्षा 11, डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म 31 जनवरी तक भरे जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ 7 फरवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे। फॉर्म में संशोधन के लिए 8 फरवरी से 11 फरवरी तक विंडो खुली रहेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि बीए (ऑनर्स) फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इंटरनेशनल स्टडीज की प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। बीएससी (ऑनर्स) कृषि (वित्तविहीन) की प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
बीएससी (ऑनर्स) विज्ञान, जीव विज्ञान, बी.कॉम, बीए (ऑनर्स) कला, सामाजिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि बीएससी-डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्स की प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग की 22 अप्रैल को होगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल विज्ञान, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी, वाणिज्य), ब्रिज कोर्स की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन